October 28, 2026

अयोध्या : राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

satyendra das

अयोध्या। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. जहां डॉक्टर्स ने उनकी हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है. आचार्य सत्येंद्र दास को लखनऊ ले जाया जा रहा है. जहां उनका इलाज किया जाएगा. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्होंने गंभीर हालत में अयोध्या के श्रीराम हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टर्स ने उनकी हालत देखी तो अयोध्या सिटी न्यूरो केयर हॉस्पिटल में भेज दिया. वहां भी डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया है. फिलहाल सत्येंद्र दास को एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया जा रहा है. उनके साथ में सहायक पुजारी प्रदीप दास हैं.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!