October 25, 2026

CG : खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, बिना वैध दस्‍तावेज के ट्रक में भरकर ले जा रहे थे 730 बोरी धान

BLM

बलरामपुर। छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर के अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर कृषि और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बड़ा एक्‍शन लिया है।

उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे एक ट्रक को रोका। इस ट्रक में 730 बोरी अवैध धान की भरी हुई थी। जहां अफसरों ने परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन ये वैध दस्‍तावेज नहीं दिखा पाए। खाद्य विभाग की टीम ने धान को जब्त कर लिया। साथ ही परिवहन करने वाले ट्रक को सीज कर दिया।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!