October 28, 2026

रायपुर : निगम कमिश्नर सौरभ कुमार को कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार, भारतीदासन गए अवकाश पर

saurabh-kumar

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर चले गए हैं।  इसके चलते निगम कमिश्नर सौरभ कुमार को रायपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  इसका आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर एस भारतीदासन अपने पारिवारिक कारणों से अवकाश पर गए हैं।  वे करीब एक सप्ताह तक छुट्टी पर रहेंगे।  इसके बाद मई महीने के आखिर में या जून के पहले सप्ताह तक भारतीदासन लौट आएंगे। तब तक रायपुर कलेक्टर का कामकाज निगम कमिश्नर सौरभ कुमार देखेंगे। 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!