October 29, 2026

आयकर विभाग की रायपुर और राजनांदगांव में दबिश, जमीन कारोबारी और फाइनेंसर निशाने पर…

income-tax-raid

रायपुर। आयकर विभाग ने आज तड़के रायपुर और राजनांदगांव में जमीन कारोबार और फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है.

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने रायपुर में रियल इस्टेट कारोबारी चंदू दाऊ के ठिकानों पर छापा मारा. पिछली सरकार में चंदू दाऊ की पॉवरफुल लोगों में अच्छी पैठ रही है. चर्चा है कि सत्ता के क़रीब रहे कुछ पूर्व नौकरशाह और कारोबारियों के निवेश संबंधी कड़ी जुड़ने की वजह से आयकर की टीम पहुँची.

इसके अलावा फाइनेंस ब्रोकर प्रकाश लूलिया के ठिकानों पर भी टीम पहुँचने की सूचना है. वहीं राजनाण्डगांव से खबर है कि जमीन दलाल संजय शर्मा के कई ठिकानों पर आयकर विभाग के अफसर जांच पड़ताल कर रहे हैं.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!