June 16, 2026

CG – तीन मजदूरों की मौत : सीमेंट प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों के चीथड़े उड़े, दो की हालत गंभीर

BBR

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में मंगलवार को एक सीमेंट प्लांट में ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। धमाका इतना तेज था कि तीनों मजदूरों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और दूर तक शवों के टुकड़े बिखरे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मजदूरों की हालत गंभीर देखकर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के चलते हादसा हुआ है। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हिरमी स्थित सीमेंट प्लांट में दोपहर करीब 3.30 बजे ब्लास्ट हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां मजदूर काम कर रहे थे। धमाके की चपेट में आने से ग्राम सरपोंगा निवासी उमेश वर्मा, भाटापारा निवासी शत्रोहन वर्मा और ग्राम कुथरौद निवासी लखेस गायकवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर घायल हैं। पुलिस ने हादसे के बाद घटना स्थल को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है।

error: Content is protected !!