October 29, 2026

मुख्यमंत्री बघेल को खोखरा ग्रामवासियों ने श्री जगन्नाथ मंदिर का भव्य मॉडल किया भेंट

cm-mandir

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल के नेतृत्व में रायगढ़ जिले से आए ग्राम-खोखरा के निवासियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस अवसर पर ग्रामवासियों ने अपने ग्राम खोखरा में निर्माण किये जा रहे श्री जगन्नाथ मंदिर का भव्य मॉडल भेंट किया। ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्री जगन्नाथ मंदिर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भी दिया। 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर का मॉडल भेंट करने पर खोखरा ग्रामवासियों का आभार जताया और मंदिर निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम खोखरा से श्री मकरध्वज पटेल, श्रीमती कलावती पटेल, श्रीमती चंद्रकांती पटेल, श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री अजय कंवर, श्रीमती लक्ष्मी महंत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!