October 29, 2026

फर्राटेदार अंग्रेजी में तान्या ने रखी अपनी बात, मुख्यमंत्री ने कहा, “बच्चों को ऐसे बात करते देख मिलती है खुशी”

taanya

रायपुर| स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पामगढ़ की छात्रा तान्या केशरी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर बताया कि स्कूल खुलने से अब फीस की चिंता किए बगैर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर पा रहे हैं। पहले ज्यादा फीस लगती थी।

तान्या ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उनके स्कूल में लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम जैसी  सुविधाएं मिल रही है। शिक्षक भी बहुत सपोर्टिव हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पर कहा कि आज गांवों में बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते देख बहुत खुशी होती है। बच्चे अपनी संस्कृति परंपरा से जुड़े रहे हैं इसलिए स्कूलों में हफ्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवाई जायेगी।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!