October 29, 2026

मुख्यमंत्री ने गुरुनानक देव जी की जयंती पर उन्हें नमन कर प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की दी बधाई

cm-badhai

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में गुरुनानक देव जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह भी उपस्थित थे । उन्होंने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी ।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को गुरू परब और प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभर के गुरूद्वारों में इस दिन गुरूवाणी, अरदास, कीर्तन, लंगर, और सेवाभाव का अनुपम समन्वय दिखाई देता है। गुरू नानक जी ने विश्व को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे का संदेश दिया है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक है और लोगों को प्रेम और सद्भाव के साथ सेवाभाव से जीवन जीने को प्रेरित करते हैं।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!