October 29, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती की दी बधाई

cm-chhattisgarh

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को गुरू परब और प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभर के गुरूद्वारों में इस दिन गुरूवाणी, अरदास, कीर्तन, लंगर, और सेवाभाव का अनुपम समन्वय दिखाई देता है। गुरू नानक जी ने विश्व को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे का संदेश दिया है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक है और लोगों को प्रेम और सद्भाव के साथ सेवाभाव से जीवन जीने को प्रेरित करते हैं।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!