October 28, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रतनपुर में मां महामाया की पूजा-अर्चना की

cm-ratanpur

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चौत्र नवरात्र की पंचमी के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ शक्तिपीठ रतनपुर में महामाया देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने भी देवी माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आशीष सिंह ठाकुर, कमिश्नर डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, एसपी श्रीमती पारुल माथुर सहित बड़ी संख्या में दर्शनार्थी एवं भक्तगण उपस्थित थे।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!