October 27, 2026

मुख्यमंत्री 27 मार्च को रायपुर के संतोषी नगर में कर्मा ऑडिटोरियम का करेंगे भूमिपूजन

cm-baghel ji

यादव महासम्मेलन एवं मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के समारोह में होंगे शामिल

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 27 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के संतोषी नगर स्थित कर्मा धाम कृष्णा नगर में कर्मा ऑडिटोरियम का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल महासमुंद से बिरकोनी जाएंगे और वहां 12.45 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक यादव महा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से अपरान्ह 2.40 बजे साजा पहुंचेंगे और वहां नया बाजार साजा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के 76वां वार्षिक राज अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद हेलीकॉप्टर से संध्या 5.20 बजे रायपुर वापस आएंगे।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!