October 27, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सदन में धनेंद्र साहू किताब का विमोचन

cm-vimochan

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री श्री धनेंद्र साहू द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिए गए वक्तव्यों पर आधारित ‘सदन में धनेंद्र साहू‘ किताब का विमोचन किया। श्री धनेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि इस किताब में उनके द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2014 से 2018 तक किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाओं का संकलन किया गया है। किताब के सम्पादक श्री गोविंद पटेल हैं तथा प्रकाशन श्री प्रवीण साहू द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री धनेंद्र साहू को पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर, श्री गोविंद पटेल सहित, श्री सोमेश्वर सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!