October 25, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ‘शिवा’ राजनीति के मैदान में उतरे, बीजेपी में शामिल

photo60

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (Laxman Sivaramakrishnan) अब राजनीति के मैदान में उतर गये हैं. लक्ष्मण शिवरामकृष्णन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं. लक्ष्मण ने आज भाजपा (BJP) की सदस्यता ले ली है. भाजपा नेताओं ने चेन्नई में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन को बीजेपी में शामिल कर सदस्यता दिलाई. 

ऐसा रहा करियर
गेंदबाज लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (Former Indian cricketer Laxman Sivaramakrishnan) भारतीय क्रिकेट टीम में लेग स्पिनर थे. वह कमेंटेटर भी रहे हैं. 54 साल के लक्ष्मण को शिवा या एलएस के रूप में जाता था. लक्ष्मण ने टेस्ट में 28 अप्रैल 1983 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ डेब्यू किया था. अपना आखिरी टेस्ट मैच 1986 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला था. 

चेन्नई के रहने वाले लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कुल 9 टेस्ट मैच खेले थे. जबकि 16 एकदिवसीय मैच भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले थे. 16 एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 15 विकेट हासिल किये थे. क्रिकेटीय पारी के बाद लक्ष्मण शिवरामकृष्णन अब राजनीतिक पारी खेलने जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया है.  

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!