October 25, 2026

कांग्रेस को समर्थन देने वाले JCCJ के दो विधायकों को कोई नहीं जानता, BJP को कोई नुकसान नहीं : बृजमोहन

brij

फ़ाइल फोटो

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मरवाही में उपचुनाव के लिए JCCJ के दो विधायकों के कांग्रेस को समर्थन दिए जाने पर कहा है कि कांग्रेस को समर्थन देने वाले विधायकों को कोई नहीं जानता। दो विधायकों के कांग्रेस को समर्थन पर BJP को कोई नुकसान नहीं होगा। उनके क्षेत्र के अलावा उन्हें कोई नहीं जानता।  

बता दें कि जेसीसीजे के दो विधायक देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा ने कल मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ पीसी के माध्यम से अमित जोगी पर बिना कोर कमेटी की रायशुमारी के ही बीजेपी को समर्थन देने का आरोप लगाया था और उन्होंने मरवाही की जनता से कांग्रेस को वोट करने की अपील की थी। बता दें कि मरवाही में कल सुबह से मतदान शुरू होगा, उसके बाद 10 नवंबर को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!