August 26, 2026

जशपुर में भी 22 से 29 सितम्बर तक टोटल लॉकडाउन : कलेक्टर कावरे ने जारी किया आदेश

mahadev kawre34

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भी कलेक्टर महादेव कावरे ने भी 22 से 29 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया हैं। इस दौरान धरना,प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही अब तक रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, धमतरी, बलौदाबाजार, रायगढ़, सूरजपुर,कोरबा और जशपुर के लिए टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया हो गया है। 

जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने बताया की जिले में  22 से 29 सितंबर टोटल लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान दूध, मेडिसिन और पेट्रोल पंप को ही निर्धारित समय पर खोलने की छूट दी गई है। वहीं, बाकि सभी तरह की व्यावसायिक संस्थान को बंद रखने का आदेश दिया गया है। 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!