October 19, 2026

CG-VIDEO : बाइक में किक मारते ही लगी आग, पेट्रोल पंप के कर्मचारी सहमे, बड़ी दुर्घटना टली

KORBA

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित एक पेट्रोल पंप में अचानक बाइक में आग लग गई। दरअसल पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही युवक ने किक मारी बाइक धधक उठी। फिर पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गर्मी और शार्ट सर्किट की वजह से बाइक में आग लगी। वहीं कर्मचारियों की सूझबूझ की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसा निहारिका स्थित कुमार पेट्रोल पंप में हुआ। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!