October 25, 2026

कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने पर पांच राइस मिलर्स की राजसात होगी अमानत राशि…

custom-milling

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में समय पर कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने वाले पांच राइस मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. कलेक्टर ने खाद्य विभाग को अमानत राशि राजसात करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ दस अन्य राइस मिल संचालकों को भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है, जिसका एक सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा.

खाद्य विभाग ने कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के आदेश पर कार्यवाही शुरू की है. कस्टम मिलिंग के बाद राइस मिल संचालकों को समय सीमा के भीतर चावल जमा करना होता है. दो दिन पहले कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में जानकारी ली थी.

पांच राइस मिल संचालकों ने नोटिस के बाद भी चावल जमा करने की पहल नहीं की है. इस पर बंसल उद्योग, मंगल ग्रेनस, इसमुंडा राइस मिल, श्री राम राइस मिल और मां दुर्गा फूड्स प्रोडेटेट की अमानत राशि राजसात की जाएगी.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!