October 24, 2026

छत्तीसगढ़ : फिर मिले 16 नए कोरोना पॉजिटिव, 126 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

IMG_20200522_215613 (1)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब प्रतिदिन कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं।  शनिवार को समाचार लिखे जाने तक 16 नए मरीजों की पहचान हुई है। जो नए मरीज मिले हैं उनमें सुबह 4 रायगढ़ जिले में और 1 जशपुर जिले में मिला है।

वही शाम होते होते 11 और कोरोना संक्रमित चिन्हित किये गए। इन 16 नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 126 हो गए हैं।  वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़कर 188 हो गया है।  सभी मरीजों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा रहा है।  सूबे के स्वास्थ्य विभाग ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।


छत्तीसगढ़ में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 126 है, जिसमें कोरबा में 13, बालोद 18, जांजगीर 12, बलौदाबाजार 15, कवर्धा 07, राजनांदगांव 21, बिलासपुर 10, रायपुर 01, रायगढ़ 09, सूरजपुर 01, कांकेर 05, गरियाबंद 04, सरगुजा 03, मुंगेली- 03, कोरिया 01, बेमेतरा 01, बलरामपुर 01, जशपुर में 01 मरीज शामिल है।   

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!