October 18, 2026

VIDEO : रोहित शर्मा ने जड़ा 95 मीटर लंबा छक्का, आबू धाबी में चलती बस की छत पर गिरी गेंद

rohit_sharma062019

आबू धाबी। मुंबई इंडियंस का प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप आबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में चल रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनर्स अप चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई चार बार और चेन्नई तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में एक बार फिर से इन दोनों ही टीमों की कोशिश इस ट्रॉफी को फिर से जीतने की है। ऐसे में खिलाड़ी जमकर नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं और अपने इरादे भी बता रहे हैं।

इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित नेट में प्रैक्टिस करते हुए एक ऐसा शानदार छक्का जड़ते हैं कि गेंद चलती हुई बस की छत पर जाकर गिरती है। रोहित शर्मा के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

रोहित शर्मा के इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने फॉर्म में लौट चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई दिनों तक क्रिकेट से दूर रहे रोहित अपने रंग में आ चुके हैं। बुधवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान रोहित ने 95 मीटर लंबा छक्का जड़ा। यह छक्का स्टेडियम को पार करते हुए आबू धाबी में चल रही एक बस की छत पर जाकर गिरा। मुंबई इंडियंस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बल्लेबाज छक्के जड़ते हैं, लीजेंड्स स्टेडियम के बाहर पहुंचाते हैं। हिटमैन सिक्स जड़ते हैं, स्टेडियम के पार पहुंचाते हैं और चलती बस पर जड़ते हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार टीम की कोशिश पांचवां आईपीएल खिताब जीतने की होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने वाली इकलौती टीम है। मुंबई 2013, 2015, 2017 और 2019 में चैंपियन बन चुकी है। पिछले से मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।  

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!