October 19, 2026

VIDEO : वंदे मातरम गाने वाली 4 साल की बच्ची वायरल, एआर रहमान के बाद पीएम मोदी भी मुरीद

HEMNTE

नई दिल्ली।  इन दिनों देश भर में मिजोरम की चार साल की बच्ची छाई हुई है. वजह है इस बच्ची का गाया ‘वंदे मातरम’. इस बच्ची की आवाज को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. बच्ची का नाम है एस्तेर हमंते. एस्तेर का गाया गाना तेजी से वायरल हो रहा है. उसके प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक हो गई है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का एक समकालीन वर्जन गाने के लिए चार वर्षीय बच्ची की सराहना की है. पीएम ने बच्ची के प्रदर्शन का वीडियो रिट्वीट किया है. इस वीडियो को पहले ही मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने ट्वीट किया था.


जोरमथांगा ने ट्वीट कर कहा था, “मंत्रमुगध करने वाली एस्तेर हंमते. मिजोरम के लुंगलेई की चार वर्ष की बच्ची मां तुझे सलाम, वंदे मातरम गा रही है.”

देखें बच्ची का वीडियो-


कौन है ये बच्ची
एस्तेर दक्षिणी मिजोरम के लुंगलेई में रहती है. ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने भी वीडियो को ट्वीट कर बच्ची की सराहना की है.  इस प्यारी बच्ची के यूट्यूब चैनल के 78,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और शनिवार दोपहर तक इस चैनल के 614,763 व्यूज हो गए थे. वीडियो को 25 अक्टूबर को अपलोड किया गया था.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!