October 27, 2026

तृतीय राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा पर शीघ्र कार्यवाही कर प्रतिवेदन करें प्रस्तुत : सरजियस मिंज

Mantralaya

राज्य वित्त आयोग ने ली प्रथम बैठक

रायपुर| राज्य वित्त आयोग द्वारा वित्त आयोग से संबंधित विभागों के साथ 5 अप्रैल को प्रथम बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज ने की। बैठक में श्री मिंज ने संबंधित सभी विभागों को तृतीय राज्य वित्त आयोग की मान्य अनुशंसाओ पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए उनका पालन, प्रतिवेदन आयोग को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। 
बैठक में आयोग द्वारा यह जानकारी दी गई कि पंचायत एवं नगरीय निकायों से जानकारी एकत्र करने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर में जानकारी अपलोड करने में सहयोग करने के लिए पंचायत एवं नगरीय प्रशासन विभाग को कहा गया।  वित्त सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी ने बताया तृतीय राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं की क्रियान्वयन पर कार्यवाही प्रगति पर है। बैठक में आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त को आयोग के कार्य क्षेत्र से संबंधित 3 माह के अवधि में पूर्ण किए जाने वाले अध्ययन कार्यों में सहयोग करने को कहा गया है। बैठक में पंचायत विभाग के आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त एवं संचालक, राज्य वित्त आयोग के सचिव उपस्थित थे।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!