October 19, 2026

नेशनल म्युथाई बाक्सिंग चैंपियनशिप : छत्तीसगढ़ के 61 खिलाड़ियों का चयन, 25 मई से होगी चेन्नई में

SPORTS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 61 खिलाड़ियों का चयन नेशनल म्युथाई बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा बस्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। अकेले बस्तर से 28 खिलाड़ी हैं। जबकि रायपुर से रायपुर से 16, बालोद से नौ और कोरबा से आठ खिलाड़ियों को चुना गया है।

यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया (UMAI) की ओर से चेन्नई में इस प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 मई के बीच किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप और प्रो नाईट फाइट होगी। प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग में होगी।

प्रतियोगिता में बस्तर जिले से 9 बालिका और 19 बालक का चयन किया गया है। यह टीम कोच अब्दुल मोईन, नवीन ठाकुर महिला कोच, मकसुदा हुसैन, सुमन राव व मैनेजर राजेन्द्र राजपूत, कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में भाग लेने के लिए रवाना होगी। बस्तर के खिलाड़ी 24 मई को दोपहर 12 बजे न्यू बस स्टैंड से चेन्नई के लिए रवाना होंगे।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!