October 23, 2026

मरवाही उपचुनाव : अमित जोगी और ऋचा जोगी ने भरा नामांकन फॉर्म

richa-amit namankan

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  मरवाही उपचुनाव को लेकर अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी ने एक साथ नामांकन फॉर्म दाखिल किया. आगे स्क्रूटनी के बाद यह तय होगा कि मरवाही का JCCJ का प्रत्याशी कौन होगा. इससे पहले बीजेपी के प्रत्याशी गंभीर सिंह ने नामांकन जमा किया। 

. 
मरवाही से बीजेपी प्रत्याशी डॉ गम्भीर सिंह का नामांकन हो गया. इस बार विपक्षी दल बीजेपी के अलावा कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी है.हालांकि मरवाही सीट पर मुख्य रूप से सीधी लड़ाई कांग्रेस डॉ केके ध्रुव और जेसीसीजे के संभावित प्रत्याशी अमित जोगी के बीच ही होना तय माना जा रहा है, लेकिन बीजेपी की कोशिश रहेगी कि वो कांग्रेस के विजय रथ को रोके. अब सिर्फ जेसीसीजे प्रत्याशी का चेहरा स्पष्ट होना बाकी है. मरवाही में इस बार कांग्रेस जहां विकास के मुद्दे पर, तो वहीं जेसीसीजे की सबसे बड़ी ताकत दिवंगत कद्दावर नेता अजीत जोगी के प्रति सहानुभूति है.


आज कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव का नामांकन दाखिल किया जाएगा. इसकी अगुवाई खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे है. इनके साथ-साथ कैबिनेट मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक समेत प्रदेश के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. नामांकन के बाद पेंड्रा के केशव बाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ एनएसयूआई और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन भी किया गया है. इस बैठक की अध्यक्षता भूपेश बघेल करेंगे. 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!