March 27, 2026

‘KBC’ की विनर तहसीलदार अब होंगी गिरफ्तार : बाढ़ राहत घोटाले में महिला तहसीलदार और 25 पटवारियों पर गिरफ्तारी की तलवार, SC ने खारिज की याचिका

TAHSILDAR-KBC

श्योपुर। कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) में 50 लाख रुपए जीतकर चर्चा में आईं मध्यप्रदेश की महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर (Amita Singh Tomar) अब कानूनी संकट में घिर गई हैं। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की आशंका तेज हो गई है।

क्या है मामला?
मामला मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले (Sheopur) जिले के बहुचर्चित बाढ़ राहत घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि साल 2021 की बाढ़ के बाद राहत राशि वितरण में बड़ी गड़बड़ी हुई थी। जांच में सामने आया कि तत्कालीन तहसीलदार रहते हुए अमिता सिंह तोमर, कुछ पटवारियों और बिचौलियों के साथ मिलकर 127 फर्जी खातों में करीब 2.57 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

इसका खुलासा डिप्टी कलेक्टर की ऑडिट में हुआ, जिसके बाद बड़ौदा थाने में FIR दर्ज की गई। जांच के दायरे में 100 से ज्यादा लोग आए, जिनमें अमिता सिंह तोमर और 25 पटवारी भी शामिल हैं। आरोप है कि राहत राशि असली पीड़ितों तक पहुंचाने के बजाय परिचितों और रिश्तेदारों के खातों में डाली गई।

कानूनी राहत के लिए अमिता सिंह तोमर ने पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन दोनों ही जगह से उन्हें मुंह की खानी पड़ी। 17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। अब उनके सामने सरेंडर करने या फिर गिरफ्तारी का सामना करने के अलावा ओर कोई विकल्प नहीं बचा है।

गौरतलब है कि अमिता सिंह तोमर 2011 में KBC जीतकर सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद भी वे कई बार वह विवादों में रहीं। फिर चाहे उनका सोशल मीडिया पोस्ट हों या फिर प्रशासनिक फैसलों पर सवाल। तो अब उनका नाम एक बड़े घोटाले से जुड़ने के कारण चर्चा में है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!