October 20, 2026

खाप का बड़ा फैसला, कंगना रनौत का किया जाएगा बहिष्कार

kangna

जींद। अपनी बेबाक टिप्पणी के चलते एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत विवादों में पड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. नए कृषि कानूनों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ ट्वीट को लेकर कंगन रनौत के खिलाफ हरियाणा के जींद में खाप पंचायतों ने मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को खाप ने फैसला लिया है कि वे कंगना का बहिष्कार करेंगे.


गौरतलब है कि कंगना ने नए कृषि कानूनों पर किसानों को विरोध प्रदर्शन के बीच एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. कंगना ने ट्वीट कर कहा- मेरा अनुरोध देशभर के किसानों से है कि वे आपके प्रदर्शन को किसी खालिस्तानी टुकड़े गैंग या किसी कम्युनिस्ट्स को हाईजैक ना करने दें.  

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!