October 21, 2026

नीट और जेईई परीक्षा को हरी झंडी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

supreme_court_of_india

नई दिल्ली।  जस्टिस अरुण मिश्रा की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कोविड- 19 के बीच नीट (NEET) और जेईई (JEE) परीक्षा स्थगित करने की मांग करने वाली छात्रों की याचिका को खारिज कर दिया। 

न्यायाधीशों ने कहा कि कोविड-19 आगे भी जारी रह सकता है. ऐसे में छात्रों को एक साल इंतजार करने से नुकसान होगा.

इस तरह की मांग के लिए कोर्ट ने छात्रों की ओर से पेश अधिवक्ता की भी खिंचाई की क्योंकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस तरह के मामले के लिए सुनवाई का आग्रह किया.

न्यायाधीशों ने कहा कि जब अदालतें खुलने के लिए तैयार हैं, तो याचिकाकर्ता परीक्षा स्थगित करने के लिए कह रहे हैं. न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि ऐसे में स्कूलों को भी खोला जाना चाहिए. आपको बता दें कि सुरक्षा मानकों और दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट के खुलने की उम्मीद है.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!