October 20, 2026

CM भूपेश बघेल ने कहा – मरवाही में मुकाबला लड़ने वालों के बीच, कांग्रेस जीत का रिकार्ड ध्वस्त करेगी…

bhupesh

मरवाही ।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही विधानसभा क्षेत्र के डोंगरिया ग्राम में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस जीत का सभी पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कि डॉ रेणु जोगी यहां से न्याय यात्रा निकालना चाह रही है उसका चुनाव में क्या असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मुकाबला चुनाव मैदान में लडऩे वालों के बीच होता है जो चुनाव मैदान में नहीं है उनके साथ क्या मुकाबला।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित जोगी द्वारा मुख्यमंत्री से अपनी जाति बताने की मांग की गई है इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिसकी जो जाति है वह स्वयं बताएगा और किसी के जाति पर कोई शिकायत हो जाती है तो इसे प्रमाणित करने की जिम्मेदारी भी उसी की रहेगी।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कुछ विधायकों द्वारा यह कहना कि कांग्रेसी उनके खून में है पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बघेल ने कहा कि वह तो पुराने कांग्रेसी ही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के बेटे द्वारा 24 को एक विवाहित महिला को उठाकर ले जाने के मामले में भाजपा सांसद सरोज पांडे द्वारा लगाए गए भय और आतंक का माहौल होने की बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बघेल ने कहा कि कार्रवाई सिर्फ कांग्रेस के शासनकाल में मिलता है जो भी दोषी होगा करवाई की जाती है। सरोज पांडे बताएं कि वह हाथरस पर चुप क्यों रहीं।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!