October 19, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के लिए चादर और अकीदत के फूल किए रवाना

cm-AJMER

देश और प्रदेश के लिए मांगी सुख, समृद्धि और खुशहाली की दुआ

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज निवास कार्यालय से अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह शरीफ के लिए चादर और अकीदत के फूल रवाना किए।

मुख्यमंत्री ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर अपनी ओर से चादर और फूल पेश करने के लिए एल्डरमैन श्री नईम रज़ा और श्री फहीम खान को प्रदान किया। श्री नईम ने बताया की चादर को रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर 40 लोगों के दल के साथ अजमेर शरीफ जायेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा भेजी जा रही यह चादर  उर्स के मौके  पर दरगाह गरीब नवाज अजमेर शरीफ में पेश की जाएगी। साथ ही देश और छत्तीसगढ़ की अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दुआएं की जाएगी।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!