October 23, 2026

CG : CM भूपेश बघेल की सेहत खराब, ट्वीट कर बताया – अस्वस्थता के कारण योग नहीं कर पा रहा हूँ

cm-g20

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अस्वस्थ चल रहे है. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी और लिखा – आप सब जानते हैं कि मैं प्रतिदिन योग करता हूँ। सभी साथियों की तरह प्रतिवर्ष मैं भी योग दिवस पर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस अभियान का हिस्सा बनता हूँ। लेकिन इस बार थोड़ी अस्वस्थता के कारण योग नहीं कर पा रहा हूँ, इसलिए आज की तस्वीर भी साझा नहीं कर पा रहा हूँ।

ठीक होते ही मैं पुनः योग शुरू करूँगा। आप सब प्रतिदिन योग करें, योग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएँ।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!