August 20, 2026

CG : अचानक आ गई बाढ़; नदी में बह गई BJP नेता की कार, 4 लोगों ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान…

BJP NETA

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारी बारिश में अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष की बोलेरो वाहन नदी में बह गई। कार में नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग समेत 4 लोग सवार थे। उन्होंने नदी के तेज बहाव में पेड़ के सहारे खड़े होकर अपनी जान बचाई। यह घटना कोयलीबेडा से पखांजूर मार्ग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता राधेलाल नाग अपने साथियों के साथ कार सहित नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही पखांजूर पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता राधेलाल नाग का सफल रेस्क्यू किया।

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के महला गांव के पास नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी के तेज बहाव में भाजपा नेता राधेलाल नाग की कार बह गई। उन्होंने और उनके साथियों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विक्रमसिंह उसेंडी, पुलिस और बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने रेस्क्यू कर सभी को बचाया।

error: Content is protected !!