October 21, 2026

बलौदाबाजार : अचानक बड़ी संख्या में गायों की मौत, ग्रामीणों भयभीत

COW

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिलान्तर्गत ग्राम पहंदा में बड़ी संख्या में गायों की मौत हो गई है।  इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।  इस घटना की सूचना के बाद पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर गांव पहुंच गए हैं।  चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया है। 


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 11 गाय व 1 साड़ की मौत हुई है।  गांववालों का आरोप है कि जानवरों को जहर देकर मारा गया है।  फिलहाल डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है।  इस मामले में वेटनरी डाक्टर एलएन जायसवाल ने कहा कि गांव में कुल 16 पशु प्रभावित हुए हैं, जिसमें से 11 गाय की मौत हो गई है. चिकित्सकों के प्रयास से 5 पशु स्वस्थ हुए हैं। 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!