October 25, 2026

अफगानिस्तान: वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर टकराए, 15 की मौत

a-af

काबुल। अफगानिस्तान में वायु सेना का दो हेलिकॉप्टर टकरा गया. यह हादसा दक्षिणी हेलमंद के नवा जिले में हुआ. अफगान मीडिया के मुताबिक, हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. यह घटना हेलिकॉप्टर द्वारा कमांडोज को वापस लाने और घायल सुरक्षा बलों को ले जाने के दौरान हुई. फिलहाल, रक्षा मंत्रालय ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

हालांकि, अन्य सूत्र के अनुसार दोनों हेलिकॉप्टर की आपस में हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हुई है. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर ज़वाक ने पुष्टि की है कि नवा जिले में एक घटना हुई थी, लेकिन उन्होंने विवरण नहीं दिया है. अफगान रक्षा मंत्रालय ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!