June 22, 2026

CG : अंधविश्वास ने ली दो भाइयों की जान; घर के अंदर कर रहे थे जप- तप, 4 सदस्यों की बिगड़ी हालत

SAKTI1

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अंधविश्वास के चलते दो युवक की जान चली गई। तांदुलडीह गांव के घर में दोनों युवक बेसुध अवस्था में मिले। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवकों के शवों का पीएम आज होगा।

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के 6 सदस्य घर के अंदर बाबा के फोटो के सामने जप- तप कर रहे थे। इसी दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गई वहीं परिवार के अन्य 4 सदस्य की मानसिक स्थिति भी खराब को गई है। फ़िलहाल बाराद्वार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!