October 20, 2026

कवर्धा : क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

quar

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खिड़की में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय तुलसी बैगा के रूप में हुई है. कुछ दिन पहले वो चेन्नई से आया था और क्वारंटाइन सेंटर में अकेले था. सेंटर से छुट्टी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था, जबकि उसके पिता बाहर से उसकी देख रेख कर रहे थे. घटना कुकदूर थाना के ग्राम दमगढ़ का है. 


कुकदुर थाना प्रभारी सुमित नेताम ने बताया कि मृतक युवक तुलसी बैगा महाराष्ट्र बोर गाड़ी में मजदूरी करने गया था. वापस गांव लौटने के बाद उसे 11 जुलाई को क्वारंटाइन सेंटर पर रखा गया था. उसके पहले और भी 8 लोगों को सेंटर में रखा गया था. जिन्हें बुधवार को छुट्टी दे दी गई. जिसके बाद से ये भी घर जाने की जिद कर रहा था. क्वारंटाइन सेंटर में अकेले होने की वजह से सदमे में आकर युवक ने फांसी लगा ली. हत्या के सवाल पर थाना प्रभारी ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा. फिलहाल शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!