October 23, 2026

DRUGS GIRL गिरफ्तार : पार्टियों में परोसती थी कोकीन, सप्लाई करती थी नशे का सामान

drug=girl

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में ड्रग्स सप्लाई करने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये युवती पिछले 2 साल से कोकीन सप्लाई करने का काम करती थी. बड़ी पार्टियों और होटले में ग्राहकों को ये कोकीन परोसती थी. कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई की है। 

युवती के बाकी साथी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि इस नशे के जाल में दो लड़कियां भी हैं, जो ग्राहकों को ड्रग्स परोसने का काम करती हैं. इन दोनों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापे मार रही थी. युवती मूलत: भिलाई की रहने वाली है, जो फिलहाल राजधानी के राजेंद्र नगर में रह रही थी. छत्तीसगढ़ पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है.

पुलिस आरोपियों की चैट और डेढ़ महीने का डाटा निकाल रही है. गिरफ्तार युवती रायपुर, बिलासपुर, भिलाई क्षेत्र में ड्रग्स सप्लाई के साथ-साथ लोगों को पार्टियों में कोकीन परोसती थी. पुलिस ने इसका भी मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. फोन साइबर सेल को भेज दिया गया है. नारकोटिक्स एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.  

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!