October 21, 2026

CG : नक्सलियों की बर्बरता; जनअदालत के नाम पर दो ग्रामीणों को फांसी के फंदे पर लटकाया

BeFunky-design-2-1-10-1024x576

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. एक बार फिर से बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में दो दिन पहले एक छात्र समेत तीन ग्रामीणों के लिए जनअदालत लगाई थी, जिसमें दो लोगों को पुलिस मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार दिया. वहीं तीसरे (छात्र) को रिहा किया है. नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली दोनों ग्रामीणों के हत्या की जिम्मेदारी ली है.

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बीजापुर जिले के जप्पेमरका गांव के ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर फांसी की सजा सुनाते हुए उनकी हत्या कर दी. वहीं जनअदालत से मिरतूर छात्रावास में अध्यनरत छात्र पोडियम हिड़मा को रिहा कर दिया है.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!