October 20, 2026

CG : कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से मारी ठोकर और हो गया फरार …

SURESH

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि सुरेश द्विवेदी का सड़क हादसे में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11 बजे कचहरी चौक से जाने वाले स्वाध्याय केंद्र के पीछे लिंक रोड के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने सुरेश द्विवेदी को पीछे से टक्कर मारी. घटना के बाद अज्ञात चालक स्कार्पियो लेकर मौके पर से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची और कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!