October 21, 2026

CG – घूसखोर SDO गिरफ्तार : ACB की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया अफसर

KHAIRAGADH11

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छुईखदान में छापामार कार्रवाई कर अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. ठेकेदार से बिल पास करवाने के नाम पर अधिकारी पैसे की मांग कर रहा था.

बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत के साथ एसडीओ राजेश मडावे को रंगे हाथ पकड़ लिया. प्रार्थी ठेकेदार प्रवीण कुमार तिवारी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई.

प्रार्थी ने बताया कि एसडीओ राजेश मडावे कई महीनों से टेंडर के बिल को पास करने के एवज में पैसे की मांग करता था. अंततः परेशान होकर प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की. इसके बाद आज एसीबी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छुईखदान पहुंच कर छापामार कार्रवाई करते हुए एसडीओ को गिरफ्तार कर लिया.

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!