October 20, 2026

सड़क हादसे में दो की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, परिजनों में पसरा मातम

bmt thana

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। ये दोनों बाइक में थे, जिसे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घटना बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलिया चौक की है। थाना से मिली जानकारी अनुसार मृतक ताराचंद साहू व राजकुमार अपने बाइक से बेमेतरा आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को ठोकर मार दी।

यह ठोकर इतनी खतरनाक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों लहूलुहान सड़क में पड़े थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने सिटी कोतवाली थाना को जानकारी दी। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घटना स्थल से घायल को जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने ताराचंद साहू व राजकुमार को मृत घोषित कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!