October 25, 2026

रायपुर के 4 लोग गिरफ्तार : गोवा में IPL मैचों पर सट्टा लगा रहे बड़े रैकेट का भंडाफोड़

ipl-2020-1602500947

पणजी | गोवा पुलिस ने आईपीएल-13 के मैचों पर सट्टा लगाते हुए छत्तीसगढ़ के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग पणजी के पास एक अपार्टमेंट से सट्टेबाजी रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (अपराध) शोभित सक्सेना के अनुसार, सट्टेबाजी गिरोह पहले ही 50 लाख रुपये का सट्टा लगाने की बात स्वीकार कर चुका है, जिसका कि अपराध शाखा के अधिकारियों ने रविवार को भंडाफोड़ किया था।

सक्सेना ने कहा, ” वे फोन पर छत्तीसगढ़ में अपने ग्राहकों से सट्टेबाजी लगा रहे थे। उनके पास से कई मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। एक लैपटॉप भी जब्त किया गया, जिस पर जुए से संबंधित लेखों के साथ एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से सट्टा लगाया गया था।”

आरोपियों की पहचान- रणजोत सिंह चब्रा, सुनील मोटवानी, कपिल तोलानी और विनय गंगवानी के रूप में की गई और ये सभी छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं।

जब से आईपीएल सीजन शुरू हुआ, गोवा पुलिस की विभिन्न टीमों ने राज्य में छह से अधिक जुए के संचालन का भंडाफोड़ किया है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!