October 21, 2026

रायपुर बन रहा हाट स्पॉट : कोरोना के 34 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 278

रायपुर बन रहा हाट स्पॉट : कोरोना के 34 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 278

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोरोना संक्रमण के लिहाज़ से हाट स्पॉट में तब्दील होता जा रहा हैं। आज फिर जिलें शाम तक 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  वहीं 53 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किये गए हैं।  सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि की है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले  नए संक्रमित मरीज तेलीबांधा, खम्हारडीह, संतोषी नगर, मोवा, टाटीबंध, न्यू राजेंद्र नगर, गुढ़ियारी, मठपुरैना, मठपारा, शिवानंद नगर, लाभांडी, पुलिस लाइन, पुराना पीएचक्यू, भाठागांव सहित राजधानी के विभिन्न इलाकों से सामने आए हैं। 

सबसे बड़ी चिंताजनक बात यह हैं कि आज के संक्रमित मरीजों में ज्यादातर युवा व बच्चे भी शामिल हैं।  

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!