October 22, 2026

छत्तीसगढ़ में कोरोना : संक्रमितों की संख्या 38 हजार के पास, अब तक 315 की मौत

coro-covi

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज देर शाम तक कोरोना के 2284 पॉजिटिव मरीज सामने आए है, जबकि 16  लोगों की मौत हुई है।  राहत की बात यह रही की 730 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 37  हजार 967 पहुंच गई है।  जिनमें से 18 हजार 950 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए है।  18  हजार 702  मरीज अभी एक्टिव है, जिनका इलाज जारी है. वहीं 315 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है। 

आज मिले नए 2284 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से रायपुर से 712, जांजगीर-चांपा से 168, राजनांदगांव से 411, गरियाबंद से 69, बिलासपुर से 64, महासमुंद से 53, कोरिया से 32, दुर्ग से204, रायगढ़ से 100, धमतरी से 17, कबीरधाम से 14, बालोद से 13, बस्तर से 6, मुंगेली व सरगुजा से 04-04, अन्य राज्य से 02, बेमेतरा, बलौदाबाजार व कोण्डागांव से 01-01 मरीज शामिल है. सभी पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है.  

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!