October 20, 2026

CG – अफसर की मौत : NH पर खंबे से टकराकर पलटी कार, ‘छत्तीसगढ़ शासन’ लिखी गाड़ी ड्राइव कर रहे अधिकारी की मौत

BSP-ACCI1

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक सड़क हादसे की खबर निकल कर आ रही हैं। यहाँ के हिर्री थानाक्षेत्र में एक गंभीर हादसा हुआ है. इस हादसे में छत्तीसगढ़ शासन लिखी एक गाड़ी में बैठे आबकारी अधिकारी की मौत हो गई।

बिलासपुर के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम विष्णु साहू बताया जा रहा है. जो चंद दिनों पहले तक बिलासपुर में असिस्टेंट डीईओ वेलकम डिस्टलरी में पदस्थ बताए जा रहे है. सूत्रों के मुताबिक इनके परिवार में कोई डिप्टी कलेक्टर भी बताए जा रहे है।

हालांकि उक्त महिला अधिकारी का नाम अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, जिनके ये भाई बताए जा रहे है. वहीं गाड़ी में बैठे मृतक की पत्नी को गंभीर अवस्था में सरगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार नेशनल हाईवे के खंबे से टकराकर पलट गई, जिसके बाद कार चालक आबकारी अधिकारी की मौत हो गई।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!