October 21, 2026

महंगाई: चार दिनों में पेट्रोल 2.14 और डीजल 2.23 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ

PETROL_EPS111

नई दिल्ली।  पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला बुधवार को चौथे दिन जारी रहा।  देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73.40 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 71.62 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है। 

लगातार चार दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 2.14 रुपये लीटर महंगा हो गया तो डीजल की कीमत में 2.23 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बुधवार को बढ़कर क्रमश: 73.40 रुपये, 75.36 रुपये, 80.40 रुपये और 77.43 रुपये प्रति लीटर हो गई. वहीं, डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 71.62 रुपये, 67.63 रुपये, 70.35 रुपये और 70.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!