October 21, 2026

आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी ने फर्जी तरीके से निकाले किसानों के रुपये, आरोपी की तलााश में जुटी पुलिस

bmt thana

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की बेमेतरा शहर के आईडीबीआई बैंक में ठगी का मामला सामने आया है। इस बैंक के कर्मचारी ने ही ठगी किया है मामला 2018 का है। इस मामले के खुद आईडीबीआई बैंक प्रबंधन ने अपने ही तत्कालीन कर्मचारी ललित कुमार डेहरी उम्र 37 निवासी झारसुगुडा, ओडिशा खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 409, 420 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार किसानों के केसीसी खातों से बिना कोई खाता धारक के जानकारी व बिना कोई चेक व बिना आहरण फार्म भरे 9 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए। बाद में जब किसानों को जानकारी मिली तो बैंक में शिकायत की गई।

बैंक प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू किया। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद बेमेतरा सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन कर रही है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!