June 17, 2026

CG Weather : राजधानी में महसूस होने लगी ठंड, रात के तापमान में आई गिरावट, 19 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

WEATHER-THAND

रायपुर। राजधानी रायपुर में अब ठंड का एहसास होने लगा है। रात के तापमान में गिरवाट आई है। शुक्रवार (15 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से नीचे चला गया है। यह सामान्य से सिर्फ एक डिग्री ज्यादा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूरे सप्ताह राजधानी का तापमान गिरेगा। अगले चार-पांच दिनों तक राज्य में मौसम ड्राय रहेगा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन रायपुर समेत राज्य के बाकी हिस्सों में एक या दो डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

ऐसा धीरे-धीरे होगा यानी दो-तीन दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना रहेगी. शुक्रवार को राजधानी में ठंड का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

दिन में भी हल्की ठंड महसूस हुई। ठंडी हवा चली। अधिकतम तापमान भी 32.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से मात्र 1.5 डिग्री अधिक था। ऐसे संकेत हैं कि शनिवार को शहर में मौसम शुष्क रहेगा।

इससे आपको ठंड महसूस होगी। दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

error: Content is protected !!