October 21, 2026

CG – शिक्षक की मौत : पलट कर गहरे गड्ढे में गिरी गाड़ी, ड्राइव कर रहे टीचर की ऑन द स्पॉट डेथ

BALO-TEACH

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दर्दनाक हादसे की खबर निकल कर आ रही हैं। यहाँ गर्मी की छुट्टी पर घर आए शिक्षक को कार चलाना भारी पड़ा. खाई में कार गिरने के कारण शिक्षक ने मौके पर दम तोड़ दिया। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

दरअसल, आज सुबह बास्तानार ब्लॉक में पदस्थ अजित आर्य उम्र 41 वर्ष जो अपने गांव चिखलाकसा आया था। अपनी कार cg17c2888 से अकेले घूमने के लिए निकला था, तभी अनियंत्रित होकर कार खेत में जा गिरी। कार इतनी जबरदस्त तरीके से पलटी की वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक़ इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए और शिक्षक को गम्भीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। पूरे मामले में दल्लीराजहरा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। कार में क्या फाल्ट हुआ और अचानक वह कैसे पलटी यह सब जांच का विषय हैं।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!