October 29, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासी नृत्य महोत्सव में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

cm-aadiwasi

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ करने राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ आदिवासी नगाड़ा बजाकर किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर,  संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!