October 20, 2026

दिल्ली-गाजियाबाद में ईडी की छापेमारी, 3.57 करोड़ रुपये जब्त

ed-money

नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 जुलाई को दिल्ली और गाजियाबाद में कई टूर एंड ट्रैवल कंपनियों के निदेशकों और उनके चार्टर अकाउंटेंट (सीए) के आवासों पर छापेमारी की और 3.57 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की। 

खबरों के अनुसार, ईडी ने उनके आवासों और कार्यालयों को सील कर दिया है. छापेमारी के दौरान ईडी को कई असंगत दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी मिले हैं। 

बता दें कि टूर एंड ट्रैवल कंपनियों के निदेशकों और उनके सीए पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) 1999 के तहत जांच शुरू की गई थी.

FEMA को खुफिया सूचना मिली थी कि इन कंपनियों को अनधिकृत तरीके से विदेशियों को ई-वीजा सेवाएं प्रदान करने के नाम पर भुगतान किया गया था.  

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!