October 22, 2026

राष्ट्रीय कृषि मेले में बस्तर में उत्पादित मोतियों से अतिथियों का स्वागत

moti

रायपुर| राष्ट्रीय कृषि मेले में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचल बस्तर के ग्राम पंचायत भाटपाल के बड़ेपारा जिला जगदलपुर जय मां संतोषी महिला समूह द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार उत्पादित मोतियों से मुख्यमंत्री सहित अतिथियों का स्वागत किया गया।
ग्राम पंचायत भाटपाल के बड़ेपारा जिला जगदलपुर में श्रीमती मोनिका श्रीधर के मार्गदर्शन में जय माँ संतोषी महिला समूह के द्वारा आबंटन में प्राप्त तालाब में विगत 2 वर्षों से मोती का पालन एवं उत्पादन किया जा रहा है। तुलसी बाराडेरा में दिनाक 23 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला में उक्त समूह द्वारा मोती पालन एवं उत्पादन का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!